Breaking News

महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |   राहुल गांधी 8 से 9 सितंबर तक रायबरेली के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे     |   PM मोदी ने मेलोनी को इटली की सबसे लंबे समय तक PM रहने वाली नेता बनने पर बधाई दी     |   यूपी कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने आकाश आनंद को अपनी पार्टी में आने का दिया ऑफर     |   'अमेरिकी वार्ताकारों के साथ मीटिंग की उम्मीद', रूस से जंग के बीच बोले यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की     |  

इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी ने बनाया नया रिकॉर्ड, PM मोदी ने दी बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने देश के युद्धोत्तर इतिहास में लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने का नया रिकॉर्ड बनाया है। उनकी इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मेलोनी को अपनी मित्र बताते हुए कहा कि इटली के युद्धोत्तर इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार प्रधानमंत्री बने रहना उनके नेतृत्व में इटली की जनता के विश्वास को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जियोर्जिया मेलोनी के साथ उनकी मित्रता ने भारत और इटली के बीच विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि भारत और इटली के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और दोनों देश कई क्षेत्रों में मिलकर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने यह भी कहा कि वह दोनों देशों के लोगों के बेहतर, शांतिपूर्ण और समृद्ध भविष्य के लिए प्रधानमंत्री मेलोनी के साथ मिलकर काम जारी रखना चाहते हैं। मेलोनी की यह उपलब्धि इटली की राजनीति में उनके मजबूत नेतृत्व और जनता के बीच उनकी राजनीतिक पकड़ को दर्शाती है।