हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में चंडीगढ़ में हाई पावर्ड वर्क्स परचेज कमेटी की अहम बैठक हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न नगर निकायों में स्वच्छता और ठोस कचरा प्रबंधन से जुड़े करीब 90 करोड़ 66 लाख रुपये के टेंडरों को मंजूरी दी गई है। खास बात यह रही कि टेंडर प्रक्रिया के दौरान हुई नेगोशिएशन से सरकार ने करीब 4 करोड़ 17 लाख रुपये की बचत भी सुनिश्चित की है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य निर्धारित तकनीकी मानकों और पूरी गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। साथ ही, अब कॉन्ट्रैक्टरों के काम के आधार पर उनकी ग्रेडिंग भी तैयार की जाएगी, ताकि शहरों की सफाई व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सके।
CM सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर्ड कमेटी की बैठक, 90.66 करोड़ के टेंडरों को मंजूरी
You may also like
Gold Silver Price: चांदी में 1500 रुपये का उछाल, सोना 400 रुपये टूटा.
बाबा के दरबार में नम हुईं विशाल मिश्रा की आँखें, उत्तराखंड पुलिस भी रह गई दंग!.
वायुसेना प्रमुख ने उड़ाया MiG-29 लड़ाकू विमान.
संसद में हंगामे के बीच राहुल गांधी की ‘चाय पर चर्चा, मकर द्वार पर विपक्षी सांसदों संग पी चाय.