Breaking News

अमित शाह मानहानि मामले में सुल्तानपुर कोर्ट ने राहुल गांधी को बरी किया     |   खड़गे के विवादित बयान पर भड़के बीजेपी कार्यकर्ता, पटना में बड़ा प्रोटेस्ट     |   राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हादसा     |   UP: बस्ती में बाइक पर पलटा तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक, तीन की मौत     |   आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा की ओर बढ़ रहा चक्रवाती तूफान, ऑरेंज अलर्ट जारी     |  

स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र की आधारशिला: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि स्वस्थ बच्चे ही विकसित राष्ट्र के निर्माण की आधारशिला हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है और मेडिकल सेक्टर में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है। वह लखनऊ में आयोजित ‘न्यूरोपेडिकॉन-2026’ के 25वें तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

vsvfv

एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी के उत्तर प्रदेश चैप्टर ने लखनऊ एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स और किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (केजीएमयू) के पीडियाट्रिक्स विभाग के सहयोग से इस सम्मेलन का आयोजन किया। इसमें बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान से जुड़े नवीनतम शोध, आधुनिक उपचार पद्धतियों और चिकित्सा नवाचारों पर चर्चा की गई।

vfv

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि वर्ष 2017 के बाद से उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है और मेडिकल सेक्टर में मजबूत नेटवर्क तैयार किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि उत्तर प्रदेश जल्द ही चिकित्सा क्षेत्र में देश में अग्रणी स्थान हासिल करेगा।

vsdvSDs

उन्होंने आयुष्मान भारत योजना को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित योजनाओं से आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल रही हैं। सरकार की प्रतिबद्धता है कि हर व्यक्ति को गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो।

आधुनिक तकनीक और शोध पर जोर

vsdS

ब्रजेश पाठक ने बच्चों की बीमारियों की समय पर पहचान और बेहतर इलाज के लिए लगातार शोध करने, आधुनिक तकनीक अपनाने और चिकित्सा विशेषज्ञों के बीच ज्ञान साझा करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य देने में डॉक्टरों का अनुभव, समर्पण और शोध बेहद महत्वपूर्ण है।

डॉ. रश्मि कुमार को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड

vsdvDv

सम्मेलन में वरिष्ठ पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. रश्मि कुमार को चिकित्सा, शोध और बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान में उनके योगदान के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।

vsdSD

डॉ. रश्मि कुमार ने उत्तर प्रदेश में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी की नींव रखने और केजीएमयू में पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी यूनिट की स्थापना में अहम भूमिका निभाई है। उनके नाम करीब 130 शोध पत्र दर्ज हैं। वह 170 से अधिक आमंत्रित व्याख्यान दे चुकी हैं और 13 प्रमुख शोध परियोजनाओं का नेतृत्व कर चुकी हैं। वर्ष 2022 से उनका नाम लगातार स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी की दुनिया के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में शामिल है।

दस से अधिक शोध प्रकाशनों का विमोचन

bdfbd

कार्यक्रम के दौरान उपमुख्यमंत्री ने बाल चिकित्सा तंत्रिका विज्ञान से जुड़ी दस से अधिक शोध पत्रिकाओं और स्मारिका का विमोचन किया। इन प्रकाशनों में नवीनतम शोध, चिकित्सा नवाचारों और विशेषज्ञों के अनुभवों को साझा किया गया है। इससे डॉक्टरों, शोधकर्ताओं और भविष्य के चिकित्सकों को नई वैज्ञानिक जानकारियां प्राप्त करने में मदद मिलेगी।

bfvdf

सम्मेलन में मुख्य आयोजक डॉ. चंद्रकांता, डॉ. श्वेजित बंसल, डॉ. अशोक राय, डॉ. सपना गुप्ता, डॉ. अचल गुप्ता, डॉ. जितेंद्र साहू, डॉ. विनीत बंगडे, डॉ. अनूप वर्मा और डॉ. टीआर यादव सहित चिकित्सा जगत के कई विशेषज्ञ मौजूद रहे।