Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में गैस पाइपलाइन धमाका, 8 लोगों की मौत

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के हरिपुर जिले में बृहस्पतिवार को एक औद्योगिक क्षेत्र में गैस पाइपलाइन में जोरदार विस्फोट हो गया, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई। यह घटना हरिपुर जिले के हत्तर इंडस्ट्रियल एस्टेट में ‘ग्रैंड ट्रंक रोड’ के पास स्थित एक कारखाने के निकट हुई। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना तेज था कि तुरंत भीषण आग लग गई, जो आसपास के इलाके में तेजी से फैल गई। आग की चपेट में एक निकटवर्ती मकान भी आ गया, जिससे नुकसान और बढ़ गया तथा बचाव कार्य जटिल हो गया।

पाकिस्तान की आपातकालीन सेवा ‘रेस्क्यू 1122’ के अधिकारियों ने बताया कि इस दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। कई अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए हैं। हरिपुर के जिला पुलिस अधिकारी ने बताया कि आग के तेजी से फैलने के दौरान कम से कम चार महिलाओं और छह बच्चों को सुरक्षित बचा लिया गया। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं और बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए हैं और बचाव कार्य अभी भी जारी है।

हरिपुर के उपायुक्त वसीम अहमद ने कहा कि अधिकांश मौतों का मुख्य कारण दम घुटना प्रतीत होता है। घटना स्थल पर राहत और बचाव कार्य जारी है। घायलों को अस्पताल भेजवा कर उनका इलाज कराया जा रहा है। गैस पाइपलाइन में धमाका की वजहों को फिलहाल पता नहीं चल सका है। विस्फोट इतना तेज था कि आसपास के क्षेत्रों में भी उसकी आवाजें सुनी गईं।