तेलंगाना से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां यादद्री भुवनगिरी ज़िले में आलेर रेलवे स्टेशन के पास चारमीनार एक्सप्रेस में आग लग गई। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, जब ट्रेन आलेर स्टेशन की सीमा के अंदर थी, तब उसके S5 कोच में आग लग गई। आग लगने की वजह और इससे हुए नुकसान के बारे में तुरंत कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। फिलहाल इस घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन तेलंगाना के यादद्री भुवनगिरि में अलेर रेलवे स्टेशन के पास थी। उसी समय उसमें आग लगने की सूचना मिली। ट्रेन में यह आग कोच एस 5 में लगी थी। ट्रेन को वहीं पर रोका गया और जरूरी कदम उठाए गए। लोगों ने बताया कि उन्होंने ट्रेन में धुआं निकलते देखा। जब तक कुछ समझ पाते, अचानक आग की लपटें उठने लगीं। लोगों में दहशत फैल गई। यात्री चीख-पुकार करके यहां-वहां भागने लगे। रेलवे अधिकारियों को सूचना दी गई। यात्रियों से सुरक्षित उतारा गया और आग बुझाने का काम शुरू किया गया। माना जा रहा है कि चारमीनार एक्सप्रेस ट्रेन में आग शॉर्ट सर्किट से लगी होगी। हालांकि अफसरों ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे की तरफ से इस घटना पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
हैदराबाद से चेन्नई जा रही चारमीनार एक्सप्रेस में लगी आग, कोच से कूदे यात्री
You may also like
दिल्ली के स्कूलों में ‘पानी की घंटी’ पहल, भीषण गर्मी में बच्चों को हाइड्रेट रखने की कोशिश.
भीषण गर्मी के बीच अस्पताल अलर्ट पर, लू से बचाव के लिए खास इंतजाम.
भीषण गर्मी से उत्तर भारत बेहाल, जनजीवन प्रभावित; राहत के आसार कम.
निदेशक मोहित सूरी ने 'आशिकी 2' के 13 साल पूरे होने का मनाया जश्न.