Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का किया ऐलान

ऩई दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस कर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 

मिजोरम में 7 नवंबर को मतदान होगा, छत्तीसगढ़ में दो चरणों में 7 नवंबर और 17 नवंबर को मतदान होगा, इसके अलावा राजस्थान में एक चरण में 23 नवंबर को मतदान होगा, वहीं तेलंगाना में एक चरण में 30 नवंबर को वोटिंग होगी। 

मध्य प्रदेश में एक चरण में 17 नवंबर को मतदान होगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि तीन दिसंबर को मतगणना होगी। छत्तीसगढ़ में विधानसभा की 90 सीटें हैं। मध्य प्रदेश में विधानसभा की 230 सीटों पर मतदान होगा।