Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

CM साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ का डिजिटल परिवर्तन, पारदर्शी और झंझट मुक्त भूमि पंजीयन

Chhattisgarh: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से प्रगति कर रहा है। सरकारी प्रक्रियाओं का सरलीकरण हुआ है, जिससे लोगों को अब ज्यादा सुविधाएं मिल रही हैं। जमीन रजिस्ट्री में भ्रष्टाचार रोकने के लिए बड़ी क्रांतिकारी बदलाव किए गए हैं।

पारदर्शिता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने पूरा सिस्टम ही बदल दिया। सुगम ऐप से ऑनलाइन सुविधा, कैशलेस, पेपरलेस रजिस्ट्री, तत्काल अप्वाइंटमेंट के साथ घर बैठे रजिस्ट्री की सुविधा भी मिल रही है। रजिस्ट्री के सरलीकरण से अब छत्तीसगढ़ के लोगों को भी फायदा पहुंच रहा है। दफ्तरों के चक्कर लगाने की मेहनत बचने के साथ-साथ बिचौलियों से भी लोगों की निजात मिल रही है।

अब इन बदलावों के चलते रजिस्ट्री और नामांतरण की प्रक्रिया ना केवल आसान, बल्कि पूरी तरह सुरक्षित और पारदर्शी बन गई है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार जनता की सुविधा और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर नए कदम उठा रही है।