Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

Chhattisgarh: सीएम साय का राज्य के सरकारी कर्मचारियों को तोहफा, डीए में 3 फीसदी बढ़ोतरी का ऐलान

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। उन्होंने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के डीए में तीन प्रतिशत बढ़ोतरी का ऐलान किया है। इस बढ़ोतरी के बाद अब डीए मूल वेतन का 58 फीसदी हो जाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ये घोषणा रायपुर में छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारी संघ के आयोजित कार्यक्रम में की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार कर्मचारियों की भलाई के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा, "यहां रायपुर में राज्य कर्मचारी संघ का दो दिवसीय क्रांति अधिवेशन का आयोजन हुआ है और उनकी कई मांगें थीं। तो एक तो केंद्र के समान उनका डीए (दैनिक भत्ता) बढ़ाने की घोषणा किए हैं और बाकी मांगों के लिए कमेटी का गठन करेंगे। कर्मचारी संघ से चर्चा करके उनकी करीब-करीब सभी मांगें उचित हैं, सबको सरकार पूरा करेगी।"