Breaking News

ईरान ने अमेरिका के साथ डिप्लोमैटिक बातचीत बंद की     |   अगले 48 घंटे सावधान रहें: भारत सरकार का ईरान में रह रहे भारतीयों को संदेश     |   आज रात एक पूरी सभ्यता खत्म हो जाएगी: ट्रंप की ईरान को बड़ी धमकी     |   ईरान का पलटवार, इजरायल पर पहली बार बाइपॉड लॉन्चर्स से वार, शारजाह पर भी अटैक     |   ईरान: करज शहर में बिजली ठप, हमले में ट्रांसमिशन लाइनों पर गिरे प्रोजेक्टाइल     |  

छत्तीसगढ़ का बड़ेसेट्टी गांव बना बस्तर संभाग का पहला नक्सल-मुक्त ग्राम पंचायत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के जंगलों में एक नई कहानी लिखी जा चुकी है… जहां कभी गोलियों की आवाज गूंजती थी, आज वहां बच्चों की हंसी दिखाई देती है। बस्तर का बड़ेसेट्टी—अब नक्सल प्रभावित नहीं, बल्कि नक्सल-मुक्त गांव बन चुका है। यह बस्तर संभाग का पहला नक्सल-मुक्त ग्राम पंचायत है। ये वही इलाका है जो कभी नक्शे में होते हुए भी सरकारी पहुंच से दूर था… लेकिन अब यहाँ विकास की रोशनी पहुंच चुकी है।

यहां 11 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया और पंचायत ने गांव को नक्सल-मुक्त घोषित किया। 2021 में CAF कैंप खुला, जिससे हालात बदलने शुरू हुए और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत हुई। बड़ेसेट्टी में आज जन-जीवन सामान्य हो चुका है—बच्चे स्कूल जा रहे हैं, और किसान और महिलाएं बिना किसी डर के खेती और अपने रोजमर्रा के काम कर पा रहे हैं।

इस गांव ने सिर्फ बंदूकें नहीं छोड़ीं… बल्कि अपने भय को हराकर लोकतंत्र को अपनाया है। बड़ेसेट्टी सिर्फ एक गांव नहीं—बल्कि उम्मीद की वह कहानी है जिसने साबित कर दिया कि जब जनता, प्रशासन और सुरक्षा बल साथ हों, तो सबसे मुश्किल लड़ाई भी जीती जा सकती है।