Breaking News

पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट का आदेश, बच्चों से फोन पर बात कर पाएंगे इमरान खान     |   पंजाब CM भगवंत मान की अहम बैठक, नशे के खिलाफ अभियान का लिया जायजा     |   CBSE का बड़ा फैसला, कक्षा 12 के लिए फिर शुरू होगी ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM)     |   कानपुर: लैंबोर्गिनी केस में पुलिस का बड़ा एक्शन, आरोपी शिवम मिश्रा गिरफ्तार     |   पटना सिविल कोर्ट में बम धमकी के बाद सुरक्षा सख्त, पुलिस बल तैनात     |  

Bangladesh Voting: बांग्लादेश में मतदान जारी, 4 करोड़ Gen-Z वोटर तय करेंगे बांग्लादेश चुनाव का नतीजा

बांग्लादेश में 13वें संसदीय चुनाव के लिए 299 सीटों पर मतदान जारी है। यह चुनाव शेख हसीना के हटने के बाद पहला आम चुनाव है। मुख्य मुकाबला बीएनपी और जमात-ए-इस्लामी के बीच है। अवामी लीग चुनाव से बाहर है। करीब नौ लाख सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। बांग्लादेश के युवा मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है और सुबह सुबह के मतदान में बड़ी संख्या युवा मतदाताओं की रही। 

बीएनपी चेयरमैन तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन इलाके के गुलशन मॉडल स्कूल एंड कॉलेज सेंटर बूथ पर वोट डाला। तारिक रहमान ढाका-17 और बोगुरा-6 सीट से उम्मीदवार हैं और प्रधानमंत्री पद के प्रमुख दावेदार हैं। बांग्लादेश चुनाव 2026 के दौरान ढाका के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने के बाद एक महिला मतदाता भावुक हो गईं। उन्होंने इसे अपने अधिकार और उम्मीद का पल बताया। मतदान केंद्रों पर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने देशभर में करीब दस लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की है, जो देश के चुनावी इतिहास की सबसे बड़ी सुरक्षा व्यवस्था मानी जा रही है। 

बांग्लादेश चुनाव 2026 के तहत कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच मतदान जारी है। ढाका के गुलशन मध्य विद्यालय और कॉलेज पोलिंग सेंटर के बाहर हलचल देखी गई, जहां बीएनपी के उपाध्यक्ष तारिक रहमान और अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस के वोट डालने की तैयारी है। केंद्र के बाहर सुरक्षा घेरा मजबूत किया गया है। पुलिस और सुरक्षा बल तैनात हैं और मतदाताओं की आवाजाही नियंत्रित तरीके से कराई जा रही है।

बांग्लादेश में मतदान पूरी तरह मतपत्र यानी बैलेट पेपर से हो रहा है। संसदीय चुनाव के लिए सफेद मतपत्र इस्तेमाल किए जा रहे हैं, जबकि जुलाई चार्टर जनमत संग्रह के लिए रंगीन मतपत्र दिए जा रहे हैं, ताकि दोनों प्रक्रियाओं में स्पष्ट अंतर बना रहे। बांग्लादेश में संसदीय चुनाव के साथ-साथ जुलाई चार्टर पर जनमत संग्रह भी कराया जा रहा है। मतदाता एक साथ दो वोट डाल रहे हैं। एक वोट संसदीय चुनाव के उम्मीदवार के लिए और दूसरा जनमत संग्रह के लिए है।