Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

दिल्ली में बनेगा 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट, 12 नवंबर को नितिन नबीन करेंगे उद्घाटन

छठ महापर्व से पहले दिल्ली में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में मुनक नहर के किनारे करीब 11 किलोमीटर लंबा छठ घाट विकसित किया गया है। इस भव्य घाट का उद्घाटन 12 नवंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

cDSD

दिल्ली सरकार के मुताबिक, यह राजधानी का सबसे लंबा छठ घाट होगा। इस साल पूरे 11 किलोमीटर के क्षेत्र में छठ पूजा की व्यवस्था की गई है। परियोजना का उद्देश्य श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं देने के साथ लंबे समय से उपेक्षित मुनक नहर के आसपास के इलाके को सुंदर और व्यवस्थित बनाना है।

1,400 ट्रक मलबा और कचरा हटाकर बदली नहर की तस्वीर

vSDvsdv

मुनक नहर का यह हिस्सा करीब दो दशक से गंदगी और मलबे की समस्या से जूझ रहा था। नहर के किनारे झाड़ियां और कचरे का ढेर लगा रहता था। सरकार ने सफाई अभियान चलाकर यहां से करीब 1,400 ट्रक मलबा और कचरा हटवाया।

इसके बाद नहर के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटाकर छठ घाट विकसित करने का काम शुरू किया गया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने खुद इस परियोजना की निगरानी की और कई बार मौके पर पहुंचकर अधिकारियों को निर्देश दिए।

छठ व्रतियों के लिए सीढ़ियां, सड़कें और चेंजिंग रूम

vSVSF

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए नहर के दोनों किनारों पर पक्की सीढ़ियां और सीमेंट की सड़कें बनाई गई हैं। इसके अलावा चेंजिंग रूम, शौचालय, टेंट और रोशनी की व्यवस्था की जा रही है।

सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं के बैठने के लिए बेंच और आसपास हरियाली विकसित करने की भी योजना है। नहर में स्वच्छ पानी के प्रवाह की व्यवस्था के साथ अलग-अलग जगहों पर फव्वारे लगाए जाएंगे।

नहर पर बनेंगे तीन पुल

vsdvfs

परियोजना के तहत नहर के बीच तीन पुल भी बनाए जा रहे हैं। इनसे दोनों किनारों के बीच आवागमन आसान होगा। सरकार के मुताबिक, परियोजना का ज्यादातर काम पूरा हो चुका है। पुलों और हरियाली से जुड़े बाकी काम अगले दो से तीन महीनों में पूरे करने का लक्ष्य रखा गया है।

पांच विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा फायदा

vsdvSD

मुनक नहर के किनारे विकसित किए जा रहे इस घाट से शालीमार बाग, वजीरपुर, मॉडल टाउन, आदर्श नगर और बादली विधानसभा क्षेत्रों के हजारों परिवारों को फायदा मिलेगा। खासतौर पर पूर्वांचल से जुड़े परिवारों के लिए यह बड़ी सुविधा होगी, क्योंकि छठ महापर्व उनके लिए धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से बेहद खास है।

सरकार की योजना इस जगह को केवल छठ पूजा तक सीमित रखने की नहीं है। भविष्य में इसे सैर-सपाटे, बैठने और हरियाली के बीच समय बिताने के लिए भी विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री बोलीं- पूर्वांचलवासियों की आस्था और परंपरा का सम्मान

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि मुनक नहर वर्षों से अपने कायाकल्प का इंतजार कर रही थी। दिल्ली सरकार ने एक साल में इसकी तस्वीर बदलने का काम किया है। 11 किलोमीटर लंबे छठ घाट के जरिए छठी मैया के भक्तों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक वातावरण उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व प्रकृति के प्रति कृतज्ञता, परिवार की सुख-समृद्धि और लोककल्याण का प्रतीक है। सरकार पूर्वांचल की संस्कृति, परंपराओं और आस्था को सम्मान देते हुए दिल्ली के विकास के लिए प्रतिबद्ध है।