Breaking News

भरत तिवारी एनकाउंटर केस में बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी     |   JPSC के पूर्व चेयरमैन गिरफ्तार, छात्र आंदोलन के बीच बड़ा एक्शन, छापे के बाद दिया था इस्तीफा     |   नागालैंड के मुख्यमंत्री ने FCRA बिल को लेकर गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा     |   रांची प्रोटेस्ट: पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर आंसू गैस के गोले दागे, लाठीचार्ज     |   केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से मिलने पहुंचे     |  

PM मोदी से आज मिलेंगे NCP (SP) के सभी 8 लोकसभा सांसद, महाराष्ट्र के मुद्दों पर होगी चर्चा

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के सभी 8 लोकसभा सांसद आज सुबह 11 बजे नई दिल्ली में संसद भवन परिसर स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। पार्टी सांसद सुप्रिया सुले के नेतृत्व में होने वाली इस बैठक में महाराष्ट्र से जुड़े विकास कार्यों, लंबित मुद्दों और विभिन्न संसदीय क्षेत्रों की समस्याओं पर चर्चा की जाएगी।

सुप्रिया सुले ने स्पष्ट किया है कि प्रधानमंत्री के साथ यह मुलाकात महाराष्ट्र के विकास और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर है। उन्होंने बैठक को लेकर किसी भी तरह की राजनीतिक अटकलें न लगाने की अपील की है। बैठक में सुप्रिया सुले के अलावा NCP (SP) के अन्य सभी लोकसभा सांसद भी शामिल होंगे। महाराष्ट्र के विकास कार्यों के साथ-साथ सांसद अपने-अपने क्षेत्रों से जुड़े मुद्दों को भी प्रधानमंत्री के समक्ष रख सकते हैं। संसद में चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच NCP (SP) सांसदों की प्रधानमंत्री मोदी से होने वाली यह मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है।