Breaking News

राम मंदिर चंदा चोरी मामले में टिन्नू यादव, अनुकल्प मिश्रा समेत 8 लोगों पर FIR दर्ज     |   चंदा चोरी केस: SIT की सिफारिश के बाद राम जन्मभूमि ट्रस्ट की शिकायत पर FIR दर्ज     |   भारत के हाई कमिश्नर दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेशी राष्ट्रपति को परिचय पत्र सौंपा     |   उत्तर प्रदेश: संभल में राइस मिल में हादसा, टैंक में घुसे 2 मजदूरों की मौत     |   बिहार: PMCH के प्रिंसिपल डॉक्टर नरेंद्र प्रताप सिंह पर गिरी गाज, पद से हटाए गए     |  

अजय देवगन की नई एक्शन फिल्म 'चौहान' का ऐलान, 2027 में इस दिन होगी रिलीज

Chauhaan Movie: अभिनेता अजय देवगन अपनी अगली फिल्म 'चौहान' में मुख्य किरदार निभाएंगे। मेकर्स ने गुरुवार को इसकी घोषणा की। ये एक एक्शन-एंटरटेनर फिल्म है जो एक अक्टूबर, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस प्रोजेक्ट की घोषणा अजय देवगन के पिता वीरू देवगन की जयंती पर की गई, जो हिंदी सिनेमा के सबसे मशहूर स्टंट कोरियोग्राफरों में से एक थे।

जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस द्वारा पेश की जा रही इस फिल्म का निर्देशन नीरज यादव करेंगे। वो "एन एक्शन हीरो" और "तेरे इश्क में" जैसी फिल्मों में लेखक के तौर पर काम कर चुके हैं। मेकर्स ने एक वीडियो भी जारी किया है, जिसमें फिल्म की जबरदस्त एक्शन वाली दुनिया की झलक दिखाई गई है।

जम्मू कश्मीर के पुलवामा की तनावपूर्ण पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में अजय देवगन एक आर्मी ऑफिसर की भूमिका निभाएंगे। "चौहान" को ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा प्रोड्यूस कर रहे हैं।

अजय देवगन इसके बाद कॉमेडी फ्रैंचाइजी फिल्म "धमाल 4" में नजर आएंगे, जो तीन जुलाई को रिलीज होने वाली है। इसके बाद "दृश्यम" फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग आएगा, जिसमें वो विजय सलगांवकर के अपने लोकप्रिय किरदार को फिर से निभाते दिखेंगे।

उनके पास "रेंजर" फिल्म भी है, जो एक एक्शन-एडवेंचर फिल्म है और इसमें संजय दत्त और तमन्ना भाटिया भी उनके साथ अभियन करते नजर आएंगे।