Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

Afghanistan: काबुल में रेस्तरां के सामने IED ब्लास्ट, 7 लोगों की मौत

अफगानिस्तान के काबुल में सोमवार को विस्फोट होने से सात लोगों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। ये धमाका शहर-ए-नव इलाके मौजूद एक चीनी रेस्टोरेंट के किचन के पास हुआ। ये रेस्टोरेंट चीनी मुसलमानों के बीच काफी लोकप्रिय था। एक चीनी नागरिक और छह अफगानी मारे गए, जबकि चार महिलाओं और एक बच्चे समेत कई अन्य घायल हो गए। इटैलियन चैरिटी इमरजेंसी ने बताया कि उसके पास के सर्जिकल सेंटर में 20 घायल लोग लाए गए, जिनमें सात मृत थे।

धमाके के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इसे बम धमाका बताया और हमले की कड़ी निंदा की।
उन्होंने अफगानिस्तान की तालिबान सरकार पर आरोप लगाया कि वो अफगान धरती का इस्तेमाल आतंकवाद के लिए रोकने में नाकाम रही है। हालांकि अफगान अधिकारियों ने इसे खारिज कर दिया।