Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

शांति की दिशा में एक बड़ा कदम, छत्तीसगढ़ की आत्मसमर्पण नीति पूर्व नक्सलियों को दे रही नया जीवन

Chhattisgarh: कभी बंदूकों की गूंज और धमाकों से दहकता था बस्तर… अब उसी धरती से नई उम्मीद की आवाज उठ रही है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई नक्सल आत्मसमर्पण और पुनर्वास नीति 2025 से नक्सलियों को हिंसा छोड़ समाज में लौटने और नया जीवन पाने का मौका मिला, जो बस्तर में शांति की दिशा में एक बड़ा कदम है।

वर्षों तक हिंसा और भय की छाया में जी रहे 210 माओवादी कैडरों ने 'पूना मारगेम – पुनर्वास से पुनर्जीवन' कार्यक्रम के अंतर्गत बंदूक छोड़कर संविधान को अपनाया। जो एक साथ इतने नक्सलियों के सरेंडर का रिकॉर्ड है और 31 मार्च 2026 तक नक्सल मुक्त देश का सपना पूरा होने का संकल्प भी।

नीति के तहत आत्मसमर्पण नक्सलियों को ₹50,000 सहायता, इनाम, घर-रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी। बस्तर की बदलती तस्वीर ये बताती है कि जब शासन-प्रशासन संवेदना और विकास के साथ आगे बढ़े,तो बंदूक छोड़ विश्वास की राह चुनी जा सकती है। छत्तीसगढ़ सरकार की नई नीति ने इस परिवर्तन की शुरुआत कर दी है। अब वक्त है कि हर गांव, हर जंगल से निकले एक नई कहानी… ‘शांति की कहानी’।