Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

Philips का पहला 5G स्मार्टफोन आज होगा लॉन्च, 64MP कैमरा और 6000mAh बैटरी से होगा लैस

स्मार्टफोन बाजार में अब Philips भी कदम रखने जा रही है। होम अप्लायंसेज और टीवी बनाने वाली कंपनी Philips भारत में अपना पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने फोन की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कंफर्म कर दी है। यह फोन 2 सितंबर को भारत में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने फोन के लिए Amazon पर एक खास माइक्रोसाइट भी बनाई है, जहां इसकी डिजाइन और कई फीचर्स की जानकारी सामने आई है। फोन में 64MP का प्राइमरी कैमरा और 6000mAh की बड़ी बैटरी मिलने की पुष्टि हुई है।

Amazon पर दी गई जानकारी के मुताबिक, Philips के इस 5G फोन में 6.67 इंच का HD डिस्प्ले मिलेगा। यह डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा, जिससे स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और वीडियो देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है। फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे दो कैमरे दिए जाएंगे। इसमें 64MP का AI प्राइमरी कैमरा शामिल होगा। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 16MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। फ्रंट कैमरा पंच-होल डिजाइन में दिया जाएगा। फोन में अल्ट्रा मैक्स डुअल स्टीरियो स्पीकर भी मिलेगा। इसके अलावा फोन को IP64 रेटिंग दी जाएगी, जिससे धूल और पानी के छींटों से कुछ हद तक सुरक्षा मिलेगी।

Philips का यह फोन भारत में 6GB और 8GB रैम के विकल्प में लॉन्च हो सकता है। स्टोरेज के लिए इसमें 128GB और 256GB के ऑप्शन मिलेंगे।फोन में 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट होगा। इसे ब्लैक, ग्रे और व्हाइट रंगों में पेश किया जाएगा। फोन के पीछे दो कैमरे वर्टिकल डिजाइन में दिए गए हैं।Philips ने अपने नए स्मार्टफोन को "Innovation You Can Trust" टैगलाइन के साथ टीज किया है। कंपनी इस फोन को 20,000 रुपये से कम कीमत में लॉन्च कर सकती है। इस कीमत में Philips के फोन की टक्कर Realme, Poco और OnePlus जैसे ब्रांड्स के बजट 5G स्मार्टफोन से हो सकती है।

भारतीय ऑडियो डिवाइस कंपनी Mivi भी स्मार्टफोन बाजार में एंट्री करने की तैयारी में है। कंपनी का पहला स्मार्टफोन ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया जा चुका है। इसके अलावा फोन को हाल ही में Geekbench पर भी देखा गया है, जहां इसके कुछ फीचर्स सामने आए हैं। Geekbench पर Mivi का यह फोन Mivi MVNOE नाम से लिस्ट हुआ है। लिस्टिंग के मुताबिक, फोन में 6GB रैम, Qualcomm Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट और Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इस तरह Philips और Mivi दोनों ही भारतीय स्मार्टफोन बाजार में नए खिलाड़ियों के तौर पर एंट्री करने जा रही हैं। अब देखना होगा कि दोनों कंपनियां बजट सेगमेंट में ग्राहकों को कितना आकर्षित कर पाती हैं।