Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

बहरामपुर में यूसुफ पठान ने परचम लहराया, कांग्रेस प्रत्याशी अधीर रंजन चौधरी को हराया

West Bengal: लोकसभा चुनाव 2024 में क्रिकेटर यूसुफ पठान ने बहरामपुर सीट जीत ली है। तृणमूल कांग्रेस की ओर से चुनाव मैदान पर उतरे यूसुफ पठान ने कांग्रेस के बड़े नेता अधीर रंजन चौधरी को हराया। यूसुफ पठान 2007 और 2011 में विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्य रह चुके हैं।

41 वर्षीय यूसुफ पठान का बहरामपुर सीट पर कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी और बीजेपी नेता निर्मल कुमार साहा से मुकाबला था। युसुफ पठान को 4,08,240 वोट मिले। उन्होंने पिछली लोकसभा में विपक्ष के नेता रहे अधीर रंजन चौधरी पर 59,351 वोटों से हराया। अधीर रंजन चौधरी को 3,48,889 वोट मिले। बीजेपी नेता करीब 3,12,876 वोट के साथ तीसरे नंबर हैं.।