Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जयपुर में भजनलाल सरकार के खिलाफ यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने किया लाठीचार्ज

Rajasthan: यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी युवा मित्र योजना को फिर से बहाल करने की मांग को लेकर बुधवार को जयपुर में प्रदर्शन किया, वहीं पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने के लिये लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार आने के बाद राजीव गांधी युवा मित्र योजना बंद कर दी गई है। 

यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता इस योजना के तहत संविदा पर नियुक्त युवाओं को फिर से रोजगार देने की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों ने ये भी मांग की कि केंद्र को उनकी मांगों को पूरा करने के लिए प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करनी चाहिए। शहीद स्मारक पर सभा करने के बाद यूथ कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए बढ़े लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया गया।

प्रदर्शनकारियों ने जब पुलिस की चेतावनी पर ध्यान नहीं दिया, तो पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया और पानी की बौछार की। प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास भी शामिल हुए। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्रीनिवास ने आरोप लगाया, ‘‘बीजेपी ने झूठे वादे कर सरकार बनाई है। सरकार बनने के बाद केंद्र ने एक भी वादा पूरा नहीं किया।’’

उन्होंने दावा किया, ‘‘केंद्र की बीजेपी सरकार ने हर नागरिक के बैंक खाते में 15 लाख रुपये जमा करने का वादा किया था लेकिन पैसे खाते में नहीं आए।’’ श्रीनिवास ने कहा कि 5000 राजीव गांधी युवा मित्रों को दोबारा रोजगार दिया जाये। ये योजना पिछली कांग्रेस सरकार ने शुरू की गई थी और बीजेपी ने सत्ता में आने के बाद इस योजना को बंद कर दिया।

श्रीनिवास ने ये भी कहा कि सरकार को किसानों से बात करनी चाहिए और उनकी सभी मांगें मान लेनी चाहिए। यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने कहा कि राज्य सरकार महज ढाई महीने में ही अपना विश्वास खो चुकी है। उन्होंने कहा, "सरकार युवाओं और किसानों से किए गए वादों पर खरी नहीं उतर रही है। राज्य में बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी की कोई व्यवस्था नहीं की गई है।"