Breaking News

शुरुआती कारोबार में डॉलर के मुकाबले संभला रुपया; 6 पैसे की मजबूती के साथ 96.10 पर पहुंचा     |   UP विधानसभा चुनाव से पहले बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने में जुटी BJP     |   फीफा वर्ल्ड कप के दीवानों के लिए असम सरकार का बड़ा तोहफा, रात 3:30 बजे तक खुलेंगे रेस्टोरेंट     |   अमेरिका ने ईरान की नौसेना और मिसाइल साइटों को बनाया निशाना, 7 घंटे तक चला भीषण हवाई हमला     |   सुप्रीम कोर्ट में हंगामा करने वाले लखनऊ यूनिवर्सिटी के 2 लॉ छात्र गिरफ्तार, FIR दर्ज     |  

जयपुर में बनती है स्पेशल टाइगर सीरीज वाली घड़ी, पीएम मोदी अयोध्या में पहने आए थे नजर

Rajasthan: जयपुर में हाथ से बनी हाथ की घड़ी प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या में ध्वजारोहण 2025 कार्यक्रम के दौरान पहने नजर आए। जयपुर वॉच कंपनी की ओर से डिज़ाइन की गई ये घड़ी कंपनी के टाइगर सीरीज का हिस्सा है और इसमें एक यादगार वस्तु भी शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस कलाई घड़ी में 1947 का एक असली एक रुपये का सिक्का जड़ा हुआ है जिस पर एक बाघ बना हुआ है।

प्रधानमंत्री मोदी की कलाई पर ये घड़ी दिखना कंपनी के लिए काफी उत्साहजनक रहा। ये घड़ी भारत के शिल्प कौशल और आत्मनिर्भरता को प्रदर्शित करती है। लगभग 55,000 रुपये की कीमत वाली ये घड़ी पूरी तरह से भारत में बनी है।

टाइगर सीरीज के इसके के नौ संस्करण उपलब्ध हैं। इनमें से हर एक में 1947 के सिक्के लगे हुए हैं। दावा किया जाता है कि ये खास घड़ी पूरी तरह से वाटरप्रूफ तो है ही, इसके साथ साथ इसमें नीलम लगा हुआ है जिस पर खरोंच नहीं लगती। इसे स्टेनलेस स्टील के केस में रखा गया है जो विरासत और आधुनिक विलासिता का शानदार मिश्रण है।