Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

Bihar: होमगार्ड भर्ती के दौरान बेहोश हुई महिला, एंबुलेंस में सामूहिक बलात्कार का लगाया आरोप

बिहार के गया ज़िले में एक महिला ने आरोप लगाया है कि महिला होमगार्ड भर्ती परीक्षा के दौरान बेहोश होने के बाद उसे अस्पताल ले जा रही एंबुलेंस में उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। पुलिस ने शनिवार को ये जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस मामले में लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान शिकायतकर्ता ने की है।

एसपी (सिटी) रामानंद कुमार कौशल ने कहा, "पुलिसकर्मियों और अस्पताल कर्मियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया। होश में आने के बाद उसने आरोप लगाया कि उसके साथ गाड़ी के अंदर बलात्कार किया गया। इसके बाद, हमने एंबुलेंस में मौजूद ड्राइवर और एक टेक्नीशियन को हिरासत में ले लिया। महिला ने उनकी भी पहचान कर ली। उनका जवाब संतोषजनक नहीं था, इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। जांच जारी है।" रामानंद कुमार कौशल ने कहा कि शिकायतकर्ता का मेडिकल चेकअप कराया गया है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।