Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

कोरबा में फिर शुरू हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा, मनरेगा मजदूरों से मिलेंगे राहुल गांधी

Chhattisgarh: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' सोमवार सुबह छत्तीसगढ़ के कोरबा में फिर से शुरू हुई है। राज्य में यात्रा का ये दूसरा दिन है। जबकि यात्रा की शुरुआत के बाद से ये 30वां दिन है। कोरबा जिले की सड़कों पर राहुल की यात्रा के दौरान कांग्रेस नेताओं और उनके समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई। अंबिकापुर में यात्रा पहुंचने पर राहुल गांधी का यहां के किसानों और मनरेगा श्रमिकों से बातचीत करने का कार्यक्रम है। 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा, "हम आज और कल यहीं छत्तीसगढ़ में रहेंगे। फिर हम छत्तीसगढ़ से परसों झारखंड में प्रवेश करेंगे।" कांग्रेस नेताओं के अनुसार, पिछले साल नवंबर में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में बीजेपी के हाथों कांग्रेस की भारी हार के बाद इस यात्रा से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा।

यात्रा गुरुवार को छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर रायगढ़ जिले के रेंगारपाली चेक पोस्ट से राज्य में दाखिल हुई और राहुल गांधी ने वहां एक सार्वजनिक बैठक को संबोधित किया। ये यात्रा 14 फरवरी को झारखंड में प्रवेश करने से पहले रायगढ़, सक्ती, कोरबा, सूरजपुर, सरगुजा और बलरामपुर जिलों से गुजरते हुए छत्तीसगढ़ में 536 किमी की दूरी तय करेगी।