Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जयपुर: आज तय होगा सीएम? विधायक दल की बैठक में बीजेपी MLA पहुंचे

राजस्थान बीजेपी के विधायक मंगलवार को नेता चुनने के लिए विधायक दल की बैठक के लिए जयपुर में पार्टी मुख्यालय में पहुंचे। बीजेपी प्रदेश कार्यालय पहुंचने वालों में बीजेपी विधायक लाला राम, जोगेश्वर दत्त, नरेंद्र सिंह, प्रताप पुरी, वासुदेव देवनानी, गुरवीर सिंह बरार शामिल हैं।

विधायकों की पार्टी पर्यवेक्षक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पांडे और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े के साथ बैठक होने वाली है। राजस्थान का नया मुख्यमंत्री कौन होगा, इस पर सस्पेंस मंगलवार शाम चार बजे होने वाली बीजेपी विधायक दल की बैठक के साथ खत्म होने की संभावना है।

बीजेपी ने 199 सीटों पर हुए चुनाव में से 115 सीटें जीतीं। एक निर्वाचन क्षेत्र में उम्मीदवार की मृत्यु के कारण मतदान स्थगित कर दिया गया था।