Breaking News

मेघालय कोयला खदान हादसे पर अमित शाह ने CM से बात की     |   ट्रंप के दामाद जेयर्ड कुश्नर और विशेष दूत स्टीव विटकॉफ कतर पहुंचे     |   मुंबई का मेयर चुनाव 11 फरवरी को दोपहर 12 बजे होगा     |   UPSC सिविल सेवा प्री-एग्जाम 24 मई को, उम्मीदवारों के लिए फेस ऑथेंटिकेशन अनिवार्य     |   बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली: राहुल गांधी     |  

बेंगलुरू का खोया हुआ गौरव वापस लाएंगे, KSCA चुनाव जीतने के बाद बोले वेंकटेश प्रसाद

Karnataka: भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वेंकटेश प्रसाद ने रविवार को कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (केएससीए) के अध्यक्ष पद का चुनाव जीतने के बाद कहा कि वो बेंगलुरू क्रिकेट का खोया हुआ गौरव वापस लाने की योजना बना रहे हैं। चुनावों में, संघ के पूर्व उपाध्यक्ष प्रसाद, अनुभवी खेल प्रशासक केएन शांत कुमार से 749-558 से आगे रहे, क्योंकि कुल 1307 सदस्यों ने मतदान किया।

उन्होंने बताया, "ये क्रिकेट की जीत है और एक ऐसी जीत जो हर कोई चाहता था, खासकर सदस्य, जो व्यवस्था में बदलाव चाहते थे।" अब उनका लक्ष्य राज्य में शीर्ष स्तर के क्रिकेट को वापस लाना है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय मैच, आईपीएल मैच और राज्य की आवाज़ को सुना जाना शामिल है।

उन्होंने कहा, "पूरा समुदाय खोया हुआ गौरव वापस लाने के लिए काम करेगा। हम अंतरराष्ट्रीय मैच, आईपीएल मैच वापस लाएंगे और हम सरकार और बीसीसीआई के साथ बातचीत करेंगे। अनिल कुंबले, राहुल द्रविड़, जवागल श्रीनाथ और शांता रंगास्वामी जैसे दिग्गजों के समर्थन से मुझे यकीन है कि हर जगह हमारी बात सुनी जाएगी।"