Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

केरल के कोट्टायम में एटीएम से टकराया जंगली सूअर, एक व्यक्ति घायल

केरल में कोट्टायम के एरुमेली इलाके में एक जंगली सूअर एटीएम से टकराकर इसके अंदर घुस गया। इससे काउंटर के अंदर खड़ा अधेड़ उम्र का व्यक्ति घायल हो गया। ये घटना एरुमेली बस स्टैंड के पास एसआईबी एटीएम में हुई, जब कांच का दरवाजा तोड़कर सूअर काउंटर में घुस गया।

मुकुदा के रहने वाले गोपालन पैसे निकाल रहे थे, तभी वो अचानक जंगली सूअर को एटीएम में देख घबरा गए। घबराहट में गोपालन ने भागने की कोशिश की लेकिन टूटे शीशे से वह घायल हो गए। बाद में गोपालन को पास के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया।