Breaking News

अगर आज लोकसभा चुनाव हुए तो इंडिया ब्लॉक को 185 सीटें संभव: MOTN सर्वे     |   WB: TMC का पुलिस पर अभिषेक बनर्जी-डेरेक ओ'ब्रायन के साथ मारपीट का आरोप     |   47% लोगों ने कहा कि परिसीमन से जोड़े बिना महिला आरक्षण लागू हो: MOTN सर्वे     |   47% ने कहा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का केंद्र-राज्य सरकारों पर नकारात्मक असर: MOTN     |   MOTN सर्वे में 70 फीसदी लोगों ने 'एक देश, एक चुनाव' का समर्थन किया     |  

Rajasthan: पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, दोनों गिरफ्तार

Rajasthan: राजस्थान के अनूपगढ़ जिले के गांव चार जेडडब्ल्यूएम में एक महीने पहले हुई 32 वर्षीय युवक भजनलाल की हत्या उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी और एक नाबालिग के साथ मिल कर कराई थी।

पुलिस ने यह खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल और एक नाबालिग के साथ मिलकर 16 जनवरी को अपने पति भजनलाल की हत्या की।

पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल के साथ मिलकर पति की हत्या का षड्यंत्र रचा और भजनलाल जब घर से मोटरसाइकिल से किसी काम के लिए निकला तो इंद्रा देवी ने अपने प्रेमी प्रभुदयाल को फोन करके इसकी जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि प्रभुदयाल ने एक नाबालिग के साथ मिलकर भजनलाल को रास्ते में रोका और लाठी-डंडों से पीट-पीटकर उसे अधमरा कर दिया। इसके बाद प्रभुदयाल ने रस्सी से उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी और शव और उसकी मोटरसाइकिल को इंदिरा गांधी नहर में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि दो फरवरी को फलोदी क्षेत्र में नहर से भजनलाल का शव मिला। भजनलाल के पिता कृष्ण लाल ने अपने बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी इंद्रा देवी और उसके प्रेमी प्रभुदयाल को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक नाबालिग को भी निरुद्ध किया गया है।