Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केरल के मुख्यमंत्री विजयन पर क्यों बिफरी कांग्रेस

केरल में मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री पिनराई विजयन पर जमकर हमला बोला है. कांग्रेस ने मुख्यमंत्री को कायर, अहंकारी और मनोरोगी बताया है इसके साथ ही कांग्रेस ने ये भी कहा कि मुख्यमंत्री दूसरे को परेशान करके आनंद लेने वाले हैं. कांग्रेस ने सीएम पर आरोप लगाया कि वो प्रदेश को गुंडों की भूमि में तब्दील कर रहे हैं.

दरअसल तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस ने डीजीपी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया था, जिसमें कांग्रेस के सांसद, विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शामिल थे. इस दौरान पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए सभी प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारों की थी, साथ ही आंसू गैस के गोले भी छोड़े थे. पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर कांग्रेस में भारी नाराजगी है.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने इस मामले का जिक्र करते हुए इसके लिए मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को जिम्मेदार ठहराया है. वेणुगोपाल का कहना है कि जिस तरह से युवा कांग्रेस (वाईसी) और केरल छात्र संघ (केएसयू) के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने कार्रवाई की है उससे पता चलता है कि सीएण हिंसा का आनंद ले रहे थे. उन्होंने कहा कि सीएम दूसरों को दुख देकर खुद सुख का आनंद ले रहे हैं. इसके साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि केरल को गुंडों का राज्य बनाया जा रहा है कि इसके लिए सीएम जिम्मेदार हैं.