Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

चंडीगढ़ में क्या बनेगा AAP का मेयर

चंडीगढ़ मेयर चुनाव में हुई धांधली को लेकर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हो रही है. सुप्रीम कोर्ट खुद सभी मतपत्रों की जांच कर रहा है. सीजेआई ने कहा कि हम निर्देश देंगे कि मतदान के वोटों की दोबारा गिनती की जाएगी और अवैध माने गए 8 वोटों को वैध माना जाएगा और उसी के आधार पर नतीजे घोषित किए जाएंगे. सुप्रीम कोर्ट की इस टिप्पणी के बाद चंडीगढ़ में मेयर चुनाव को लेकर पूरा सियासी समीकरण ही बदल गया है.

पहले कयास लगाया जा रहा था कि सुप्रीम कोर्ट मेयर चुनाव को ही रद्द कर देगा, लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि चुनाव के समय जितने भी वोट डाले गए थे उनकी फिर से गिनती होगी. इसके साथ-साथ उन 8 वोटों को भी वैध माना जाएगा जिसे रिटर्निंग ऑफिसर ने अवैध घोषित कर दिया था. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब सवाल उठ रहा है कि अगर वोटों की गिनती फिर से होती है तो नतीजे क्या होंगे?