Breaking News

ईरान पर अमेरिकी हमलों में भारी तबाही; 260 से ज्यादा लोग घायल, स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा     |   यूक्रेन का रूस पर अब तक का सबसे बड़ा समुद्री हमला, ड्रोन अटैक में 20 रूसी जहाज तबाह     |   भारत-यूके मुक्त व्यापार समझौता आज से लागू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया आर्थिक विकास के लिए बड़ा कदम     |   मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, कार और डंपर की टक्कर में 4 लोगों की मौके पर ही मौत     |   परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का बड़ा फैसला, संसद में बिल को देंगे समर्थन     |  

Jammu Kashmir: कोहरे का कहर जारी, घाटी में सर्दी से बढ़ी ठिठुरन

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर में हुई ठंड की शुरूआत के साथ ही तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। श्रीनगर सहित घाटी के दूसरे इलाकों में एकाएक ठंड बढ़ने के साथ लोग गर्म कपड़ों में खुद को ढंके नजर आ रहे हैं।

स्थानीय मौसम विभाग के मुताबिक 10 दिसंबर तक मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। वहीं अगले महीने की शुरुआत में कुछ पहाड़ी इलाकों में हल्की बर्फबारी की संभावना है। इसके अलावा जम्मू कश्मीर के कई हिस्सों में कोहरा छाया रहने की संभावना है।

अधिकारियों ने लोगों को विशेष रूप से सुबह के वक्त सावधानी बरतने की सलाह दी है, क्योंकि पूरे सूबे में कड़ाके की ठंड पड़ रही है।