Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

नितिन गडकरी के कानूनी नोटिस पर जयराम रमेश बोले- हमने कुछ भी गलत नहीं किया

Rajasthan: कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने शनिवार को कहा कि पार्टी नितिन गडकरी के कानूनी नोटिस का जवाब देगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कदम उठाएगी। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और महासचिव जयराम रमेश को कानूनी नोटिस भेजा है। जिसमें केंद्रीय मंत्री का कहना है कि कांग्रेस के ऑफिशियल 'एक्स' अकाउंट से उन्हें लेकर आपत्तिजनक कंटेट शेयर किया गया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि कांग्रेस के दोनों दिग्गज नेताओं को भेजे गए नोटिस में उनसे लिखित तौर पर माफी मांगने को भी कहा है।

केंद्रीय मंत्री ने मांग की है कि सबसे पहले वीडियो को 'एक्स' से हटाया जाए और फिर तीन दिनों के अंदर उनसे लिखित तौर पर माफी मांगी जाए। नितिन गडकरी के वकील बालेंदु शेखर ने कहा कि बीजेपी नेता ये देखकर हैरान थे कि एक समाचार पोर्टल को दिए इंटरव्यू से 19 सेकंड की क्लिप उठाई गई। इस क्लिप में जो बातें कहीं गईं, उसका संदर्भ और अर्थ छिपा हुआ ही रह गया।

नोटिस में कहा गया, 'नितिन गडकरी का इंटरव्यू तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और फिर उसे पोस्ट किया गया। इस वीडियो का अर्थ ही छिपा दिया गया है। ऐसा ही हिंदी कैप्शन के एक हिस्से के साथ भी जानबूझकर किया गया।'