Breaking News

ब्रेंट क्रूड की कीमत फिर 100 डॉलर के पार, 7 हफ्ते बाद आया उछाल     |   अकृति चौधरी की NSA हिरासत रद्द करने के HC फैसले को SC में चुनौती देगी UP सरकार     |   देश के सात रेलवे प्रोजेक्ट अब फोर ट्रैक होंगे, कैबिनेट ने दी मंजूरी     |   बहन-बेटी की सुरक्षा में सेंध लगाई तो जगह या तो जेल होगी या जहन्नुम: CM योगी     |   मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला, 7 रेलवे प्रोजेक्‍ट्स को मिली 4 लेन की मंजूरी, अब देर नहीं होंगी ट्रेनें     |  

हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर हैं- ब्रजेश पाठक

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर आज बुधवार यानी 20 नवंबर को सुबह करीब 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है, इन सीटों पर शाम 6 बजे तक वोट डाले जाएंगे. बता दें कि वोटिंग के दौरान कड़े सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं. हर जगह पर पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है. इस बार राज्य के तमाम दलों के उपचुनाव लड़ने की वजह से कांटे की टक्कर होने की संभावना है.  

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा, "उत्तर प्रदेश में 9 की 9 सीटों पर शांतिपूर्ण ढंग से उपचुनाव चल रहे हैं. मैं प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि वे अपने घरों से निकलें और वोट डालें. समाजवादी पार्टी अपनी हार से मुंह छिपाने के लिए झूठे आरोप लगा रही है. हम स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के पक्षधर हैं."