Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

तमिलनाडु में आफत बनकर बरस रही बारिश, कल्याण पशुपतेश्वर मंदिर परिसर में पानी भरा

तमिलनाडु में लगातार हो रही बारिश की वजह से मंगलवार को करूर में प्रसिद्ध कल्याण पशुपतेश्वर मंदिर परिसर में पानी भर गया। करूर जिले में भी कई घर पानी में डूब गए हैं। सड़कों पर पानी भरने की वजह से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है।

तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मंगलवार को भी भारी बारिश हुई। चेन्नई के मौसम विभाग ने 22 से 24 मई के आसपास मौसम में बदलाव की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार दिन तमिलनाडु और पुडुचेरी में कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने और कुछ जगहों पर भारी बारिश का अनुमान लगाया है।