Breaking News

मिडिल ईस्ट जंग जारी रही तो गंभीर नतीजे तय: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   मिडिल ईस्ट जंग के समाधान के लिए भारत ने संवाद का रास्ता सुझाया: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   होर्मुज में दुनिया के हजारों जहाज फंसे, इनमें भारतीय क्रू मेंबर्स भी: राज्यसभा में बोले पीएम मोदी     |   हिंदू, सिख या बौद्ध के अलावा दूसरा धर्म अपनाया तो छिन जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा: SC     |   UCC बिल पेश होने से पहले गुजरात विधानसभा मे हंगामा, विपक्ष ने उठाया पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी लाइनों का मुद्दा     |  

Kerala: कई हिस्सों में सामान्य से ज्यादा गर्मी, सप्ताह के अंत में थोड़ी-बहुत बारिश के आसार

Kerala: केरल के ज्यादातर हिस्सों में अगले कुछ दिनों में भीषण गर्मी पड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में गर्म और उमस भरे मौसम का अनुमान लगाया है। अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा होना शुरू हो गया है।

कई जिलों में असामान्य तापमान का असर लोगों की जिंदगी पर पड़ने लगा है। दिहाड़ी मजदूर कहते हैं कि कठिन हालात में शारीरिक श्रम करने से वे काफी थक जाते हैं। दिन के अंत में वे कुछ भी करने लायक नहीं बचते।

तिरुवनंतपुरम जैसे शहरों में घूमने वाले सैलानी भी कहते हैं कि यहां की गर्मी उनके गृहनगरों की मुकाबले कहीं ज्यादा है। गर्मी से राहत पाने, तरोताजा रहने और शरीर में पानी की कमी न होने देने के लिए लोग नारियल पानी का सहारा ले रहे हैं।

हालांकि, विक्रेताओं का कहना है कि उन्हें नारियल की कमी का सामना करना पड़ रहा है। कच्चा नारियल मिलना मुश्किल हो गया है और स्टॉक में ज्यादातर पके हुए नारियल हैं। मौसम विभाग ने केरल के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का भी अनुमान लगाया है। इससे सप्ताह के अंत तक गर्मी से कुछ समय के लिए राहत मिल सकती है।