Breaking News

मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम से मिले नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, ब्रेकफास्ट पर हुई चर्चा     |   'संघर्ष अब सिर्फ क्षेत्रों तक सीमित नहीं', BRICS ओपन सेशन में बोले PM मोदी     |   इंडोनेशिया में पैसेंजर शिप से 140 लोग लापता, बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान जारी     |   BRICS समिट के बाद चीन के लिए रवाना हुए राष्ट्रपति शी जिनपिंग     |   मायावती का आकाश आनंद पर हमला, बीमारी की झूठी खबर फैलाने का लगाया आरोप     |  

उत्तर प्रदेश में 7 चरणों में होगा मतदान

उत्तर प्रदेश की 80 सीटों के लिए तारीखों का ऐलान किया है. पिछला लोकसभा चुनाव सात चरणों में हुआ था. इसी तरह से यह लोकसभा चुनाव भी सात चरणों में होगा. 19 अप्रैल को मतदान का पहला होगा और 4 जून को रिजल्ट की घोषणा होगी. मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने चुनाव की तारीखों का ऐलान करते हुए अधिक से अधिक मतदाताओं को मतदान में शिरकत करने की अपील की.

पहले चरण का मतदान, 19 अप्रैल, दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल, तीसरे चरण का मतदान 7 मई, चौथे चरण का मतदान 13 मई, पांचवे चरण का मतदान 20 मई, छठे चरण का मतदान 25 मई और सातवें और अंतिम चरण का मतदान एक जून को होगा. 4 जून को एक साथ पूरे देश में वोटों की गिनती होगी.