Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीटों पर वोटिंग जारी

मुंबई की छह सहित महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 13 पर वोटिंग जारी है। लोग सुबह से ही पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंच रहे हैं। 

24,553 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे वोटिंग शुरू हुई, जो शाम छह बजे खत्म होगी। जिन 13 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य, मुंबई उत्तर पश्चिम, मुंबई उत्तर पूर्व, मुंबई दक्षिण मध्य, मुंबई दक्षिण, ठाणे, कल्याण, भिवंडी, पालघर, नासिक, डिंडोरी और धुले सीटें शामिल हैं। 

कुल 2.46 करोड़ लोग 264 उम्मीदवारों कि किस्मत का फैसला कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, भारती पवार और कपिल पाटिल जैसे बीजेपी के दिग्गज चेहरे पांचवें चरण में मैदान में हैं। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे और मुंबई कांग्रेस की प्रमुख वर्षा गायकवाड़ की किस्मत भी आज ईवीएम में कैद हो जाएगी।

महाराष्ट्र में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ महायुति- शिवसेना (शिंदे गुट), बीजेपी और एनसीपी (अजित पवार) और विपक्षी महा विकास अघाड़ी- शिवसेना (उद्धव गुट), कांग्रेस और एनसीपी (शरद पवार) के बीच है।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने मुंबई दक्षिण, मुंबई उत्तर पश्चिम और मुंबई दक्षिण मध्य सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं, जबकि बीजेपी ने मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर मध्य और मुंबई उत्तर पूर्व निर्वाचन क्षेत्रों में प्रत्याशी खड़ किए हैं।