Breaking News

'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |   UP: बरेली में 140 दुकानों और मकानों पर चलेगा बुलडोजर     |   कांगो में इबोला वायरस का कहर, अब तक 3000 से अधिक लोगों की मौत     |  

महाराष्ट्र की 11 लोकसभा सीटों पर मतदान जारी

राज्य में आम चुनाव के चौथे फेज में महाराष्ट्र की 48 लोकसभा सीटों में से 11 सीटों के लिए मतदान शुरू हो गया है। नंदुरबार, जलगांव, रावेर, जालना, औरंगाबाद, मावल, पुणे, शिरूर, अहमदनगर, शिरडी और बीड निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम सात बजे समाप्त होगा।

केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे, बीजेपी नेता पंकजा मुंडे और एक्टर से नेता बने अमोल कोल्हे प्रमुख उम्मीदवारों में से हैं। कुल 298 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें बीड निर्वाचन क्षेत्र में सबसे ज्यादा 41 उम्मीदवार हैं, जबकि नंदुरबार में सबसे कम 11 उम्मीदवार हैं।

राज्य में कुल मिलाकर 2.28 करोड़ वोटर चौथे फेज के चुनाव में भाग लेने के पात्र हैं। 53,959 बैलेट यूनिट, 23,284 कंट्रोल यूनिट और 23,284 वीवीपीएटी मशीनों का उपयोग करके मतदान चल रहा है।