Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

झारखंड के कोडरमा में वोटिंग जारी

झारखंड के कोडरमा जिले में सुबह सात बजे से लोकसभा चुनाव के लिए वोटिंग चल रही है। झारखंड की तीन लोकसभा सीटों - चतरा, कोडरमा और हज़ारीबाग में वोटिंग हो रही है। इसके अलावा गांडेय विधानसभा सीट पर उप-चुनाव हो रहा है। इस सीट पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव लड़ रही हैं।

लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में छह राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों की 49 सीटों पर वोटिंग हो रही है। इस राउंड में कांग्रेस ने राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति ईरानी और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला समेत कई प्रमुख नेता चुनाव मैदान में हैं।

पांचवें दौर में 4.26 करोड़ महिलाओं और 5,409 थर्ड जेंडर समेत कुल 8.95 करोड़ से ज्यादा वोटर हैं। पांचवें राउंड के लिए 94,732 पोलिंग सेंटरों पर 9.47 लाख चुनाव अधिकारी तैनात किए गए हैं।