Breaking News

मुंबई: मुहर्रम पर जहरीला कैप्सूल मामले के आरोपी फैयाज को पुलिस कोर्ट लेकर पहुंची     |   दिल्ली में इलेक्ट्रिक व्हीकल (eV) पॉलिसी 2026 लॉन्च, 1 जुलाई से होगी लागू     |   SIA ने श्रीनगर की TADA कोर्ट में सरला भट्ट मर्डर केस में चार्जशीट दाखिल की     |   खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत की ओर से पबित्रा मार्गेरिटा और सैयद अता हसनैन जाएंगे     |   राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस: अनिल मिश्रा-गोपाल राव समेत 70-80 लोगों को नोटिस     |  

बिहार के बेगूसराय में वोटिंग जारी

बिहार में संसदीय चुनाव के चौथे चरण में पांच सीटों के लिए मतदान जारी है। चौथे चरण में बिहार की जिन सीटों पर मतदान होना है उनमें बेगूसराय, उजियारपुर, समस्तीपुर, मुंगेर और दरभंगा शामिल हैं।

पांच विधानसभा क्षेत्रों वाली बेगुसराय लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा 22 लाख वोटर हैं। बेगूसराय लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की लगातार दूसरी बार दावेदारी को सीपीआई के अवधेश राय ने चुनौती दी है।

पांचों सीटों पर अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र 95.85 लाख लोगों में से एक तिहाई से ज्यादा युवा मतदाता हैं। जहां 15.14 लाख मतदाता 18-19 वर्ष की आयु के हैं, वहीं 20 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के मतदाताओं की संख्या 21.42 लाख है।