Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

जम्मू-कश्मीर में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव से पहले शुक्रवार को मेंढर कस्बे में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया. व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी या स्वीप पहल के तहत आयोजित कार्यक्रम में स्कूली छात्रों ने एक नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया.

स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक स्थानीय निवासियों के बीच अपने मताधिकार के प्रयोग के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाने के चल रहे प्रयास का हिस्सा था. मेंढर उन 26 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है, जहां 25 सितंबर को दूसरे चरण के लिए मतदान होना है. जम्मू-कश्मीर में चुनाव 18 सितंबर से 1 अक्टूबर तक तीन चरणों में होंगे. जिसके नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे.