Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

मां वैष्णो देवी में श्रद्धालुओं के लिए चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान

जम्मू कश्मीर के रियासी जिला प्रशासन ने सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन प्रोग्रामके हिस्से के रूप में मां वैष्णो देवी यात्रा में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं के लिए लोकसभा चुनाव के लिए जागरूकता अभियान चलाया।

नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मतदान के महत्व के बारे में बताया गया। एसवीईईपी का उद्देश्य वोटरों को मतदान कर सरकार चुनने में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करना है। लोकसभा चुनाव के लिए सात चरणों में 19 अप्रैल से एक जून तक वोटिंग होगी। वोटों की गिनती चार जून को होगी।