Breaking News

'हमें आपके स्वास्थ्य की चिंता है...' बबीता फोगाट की सोनम वांगचुक से अनशन तोड़ने की अपील     |   मेट्रो स्टेशन बंद होने से वकीलों की परेशानी सुप्रीम कोर्ट पहुंची, CJI बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे हस्तक्षेप     |   छात्रों के आंदोलन में शामिल होंगे अन्न हजारे     |   विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा-राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित     |   ‘युवाओं का हित मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता’, अमित शाह का एक्स पोस्ट     |  

Bihar: दो बच्चों की संदिग्ध हत्या के विरोध में पटना में हिंसक प्रदर्शन, उग्र भीड़ ने वाहनों में लगाई आग

Bihar: बिहार की राजधानी पटना में दो बच्चों की संदिग्ध हत्या के विरोध में सोमवार को हिंसक प्रदर्शन हुआ। उग्र भीड़ ने कई वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर पथराव किया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुँच गए हैं।

पटना के एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि हिंसा पूर्व नियोजित लगती है, क्योंकि प्रदर्शनकारी पत्थर और ईंटों से लैस होकर आए थे। 15 अगस्त की शाम पटना के इंद्रपुरी इलाके में एक खड़ी कार में दो बच्चों जिनमें एक लड़की और एक लड़का था, वो मृत गए थे। उसके बाद जनता का गुस्सा भड़क उठा।

एक अधिकारी ने दावा किया कि लड़की नौ साल की थी जबकि लड़का पांच साल का था। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस घटना की जाँच में सक्रिय नहीं रही है।