Breaking News

अमूल के बाद मदर डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ाए, कल से दो रुपये प्रति लीटर महंगा     |   रूस के विदेश मंत्री सर्गेइ लावरोव नई दिल्ली पहुंचे, कल ब्रिक्स समिट में लेंगे हिस्सा     |   केरल CM के नाम का कल होगा ऐलान: जयराम रमेश     |   अमूल ने दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए     |   बागियों पर AIADMK का बड़ा एक्शन, 29 नेताओं को पद से हटाया     |  

Tamil Nadu: वाम दलों और IUML का TVK को समर्थन देने से इनकार, VCK ने अभी निर्णय नहीं लिया

Tamil Nadu: तमिलनाडु में सरकार बनाने के लिए टीवीके द्वारा राजनीतिक दलों से समर्थन मांगने के बीच द्रविड़ मुनेत्र कषगम के सहयोगी दल वीसीके ने अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया है। पार्टी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। हालांकि, टीवीके के आमंत्रण के बावजूद वाम दलों और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने विजय की पार्टी को समर्थन देने से इनकार कर दिया है।

विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) ने अपने पहले ही विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करके 108 सीट हासिल की। हालांकि, सरकार बनाने के लिए उसे 10 और सीटों की आवश्यकता है। ‘विदुथलाई चिरुथैगल काची’ (वीसीके) ने दो सीटें जीती हैं।

सूत्रों के अनुसार, टीवीके ने वीसीके से समर्थन मांगा था। वीसीके ने अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया है। एक वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी ने कहा, ‘‘इसका निर्णय हमारे पार्टी अध्यक्ष थोल थिरुमावलवन करेंगे।’’

इस बीच, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी उम्मीदवार आर चेल्लास्वामी और लता तथा सीपीआई सदस्य टी रामचंद्रन और मरिमुथु, जिन्होंने 23 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी, ने पार्टी मुख्यालय अन्ना अरिवलयम में डीएमके प्रमुख एम के स्टालिन से मुलाकात की।

इसी तरह, आईयूएमएल के नवनिर्वाचित विधायक सैयद फारूक बाशा एसएसबी और ए एम शाहजहां ने भी डीएमके अध्यक्ष से मुलाकात की। बाद में सीपीआई (एम) , सीपीआई और आईयूएमएल के विधायकों ने दोहराया कि वे डीएमके के प्रति अपना समर्थन जारी रखेंगे।