Breaking News

दिल्ली में भारी बारिश से सड़कों पर पानी भरा; 16 फ्लाइट्स कैंसिल, 132 लेट     |   राम रहीम को 7 साल में 17वीं बार मिली पेरोल     |   TMC सांसद अभिषेक बनर्जी को राहत, कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी अंतरिम सुरक्षा     |   पाकिस्तान बॉर्डर के पास अभ्यास करेगा अमेरिकी F35 फाइटर जेट     |   तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखा     |  

उत्तराखंड: नैनीताल में कथित बलात्कार को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के बीच पर्यटक रद्द कर रहे हैं यात्रा

अल्पसंख्यक समुदाय के एक बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा नाबालिग लड़की के साथ कथित बलात्कार की वारदात के बाद उत्तराखंड के नैनीताल में बड़े पैमाने पर होटल बुकिंग रद्द हो रही है। इस वारदात की वजह से पिछले हफ्ते विरोध प्रदर्शन हुआ जिससे शहर में जनजीवन अस्त व्यस्त दिखा।

पुलिस ने बताया कि उसने 75 साल के आरोपी ठेकेदार को पोक्सो यानी यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, होटल एसोसिएशन का कहना है कि हालात बिगड़ने की आशंका की वजह से कई पर्यटकों ने अपनी बुकिंग रद्द कर दी है। नैनीताल घूमने आए पर्यटकों ने बताया कि शुरू में उन्हें भारी पुलिस बल की मौजूदगी से थोड़ी घबराहट महसूस हुई, लेकिन यहां पहुंचने के बाद से उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

उत्तराखंड पुलिस ने पर्यटकों को भरोसा दिलाया है नैनीताल पूरी तरह सुरक्षित है और कानून-व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। जिला प्रशासन ने लोगों से सोशल मीडिया पर गलत सूचना न फैलाने की अपील की है। साथ ही पर्यटकों से बिना किसी डर के नैनीताल घूमने आने की गुजारिश भी की गई है।