Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

Uttarakhand: ऑपरेशन कालनेमि के चलते पुलिस ने 11 पाखंडी को किया गिरफ्तार

Operation Kalnemi: रुड़की कोतवाली पुलिस ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ऑपरेशन कालनेमि अभियान के चलते 11 पाखंडी बाबाओं को क्षेत्र में अलग-अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया है। यह पाखंडी बाबा लोगों को भ्रमित कर धनराशि ठगने का कार्य कर रहे थे। जिसके चलते पुलिस ने गणेश, नौशाद, श्रवण, जितेंद्र, अरविंद, सोहेल, रोहित, पंखनाथ, कमलनाथ, मुकेश और छोटेलाल नाम के 11 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दे कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुछ समय पहले आम जनता की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ करने वाले पाखंडी बाबाओं के खिलाफ ऑपरेशन कालनेमि चलाने का आदेश दिया था। जिसके बाद से पुलिस लगातार पाखंडी बाबाओं के खिलाफ कार्यवाही कर उन्हें गिरफ्तार कर रही है।

इसके चलते रुड़की कोतवाली पुलिस के द्वारा ऐसे ही 11 पाखंडी बाबाओं को गिरफ्तार किया गया है। यह पाखंडी बाबा लोगों को भ्रमित कर धनराशि ठगने का कार्य कर रहे थे। पुलिस के द्वारा सभी पाखंडी बाबाओं के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस के द्वारा आज गुरुवार को प्रेस नोट जारी कर मामले की जानकारी दी गई है।