विकासनगर के कालसी में देर रात एक सेवानिवृत्त तहसील कर्मचारी के घर में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते लपटों ने विकराल रूप ले लिया, जिससे ग्रामीणों के शुरुआती प्रयास बेअसर रहे। सूचना पर पहुंची कालसी पुलिस और फायर सर्विस को तंग रास्तों के कारण खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन इस दौरान दो पुलिसकर्मी मामूली रूप से झुलस गए। हादसे में घर का तमाम कीमती सामान जलकर राख हो गया, जिससे लाखों के नुकसान का अनुमान है। प्रथम दृष्टया आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
Uttarakhand: रिहायशी मकान में भीषण आग, लाखों का कीमती सामान जलकर राख
You may also like
CM भजनलाल शर्मा ने किया इंडिया स्टोनमार्ट 2026 का उद्घाटन, कहा- "राजस्थान का पत्थर...".
हॉकी इंडिया ने एफआईएच पुरूष प्रो लीग के लिए 24 सदस्यीय टीम का किया ऐलान.
Delhi: शाहबाद डेयरी में सक्रिय गैंग का सरगना गिरफ्तार, एमसीओसीए के तहत कार्रवाई.
भारत ने 2026 के लिए संयुक्त राष्ट्र नियमित बजट में 3.52 करोड़ डॉलर का दिया योगदान.