Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

चुनाव प्रचार में पारंपरिक अम्मनकुदम डांस का इस्तेमाल

केरल का पारंपरिक डांस अम्मनकुदम आमतौर पर त्योहारों, शादियों और शुभ मौकों पर किया जाता है। अम्मनकुदम डांस करने वाले कलाकार अपने सिर पर पानी से भरे कुडम यानी बर्तन को रखके नाचते हैं। वायनाड के गरीब आदिवासी परिवारों का कहना है कि वे यह डांस ज्यादातर धार्मिक मौकों पर करते हैं लेकिन अब वे चुनाव प्रचार के दौरान पारंपरिक डांस करके थोड़ी कमाई कर रहे हैं।

अम्मनकुदम डांस में महारत हासिल करने वाले बाबू अब मुफ्त में अपने समुदाय को डांस सिखाते हैं। डांस करने वाले कलाकार चुनाव प्रचार के दौरान उम्मीदवारों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चलते हैं और तकरीबन एक हजार रुपये कमा लेते हैं। अम्मनकुदम डांस करने की फीस प्रति किलोमीटर के हिसाब से तय होती है। आम चुनाव में केरल की सभी 20 सीटों पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे।