Breaking News

विवेकानंद केंद्र के अध्यक्ष ए. बालकृष्णन के निधन पर PM मोदी ने जताया दुख     |   कानपुर में ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट क्रैश, 2 जख्मी, गंगा बैराज के पास हुआ हादसा     |   चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों की आज राज्यव्यापी हड़ताल     |   नेपाल की बाढ़ः पश्चिम बंगाल के 32, तमिलनाडु के 37 पर्यटक लापता     |   UPTET 2026 रिजल्ट जारी, प्राथमिक के 93 हजार और उच्च प्राथमिक के 1.13 लाख अभ्यर्थी पास     |  

Himachal Pradesh: राज्य में कई जगहों पर असामान्य गर्मी, इस सप्ताह बारिश के आसार

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश का मौसम इस साल मार्च के शुरू में ही असामान्य रूप से गर्म है। राजधानी शिमला में सोमवार को आसमान साफ था और तेज धूप निकली थी, जिससे दिन का तापमान बढ़ा हुआ था।

मॉल रोड पर टहलने वाले सैलानी आइसक्रीम खाकर और पानी पीकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश कर रहे थे। असामान्य गर्मी से कई सैलानी निराश थे। उन्हें पहाड़ी इलाके में थोड़ी-बहुत ठंड की उम्मीद थी।

मौसम विभाग का अनुमान है कि राज्य के कुछ हिस्सों में नौ और 10 मार्च को लू चल सकती है। इन जगहों पर दिन का तापमान सामान्य से आठ से 10 डिग्री सेल्सियस ज्यादा रह सकता है।

हालांकि उत्तर भारत के कई राज्यों में दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा रहा है। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ का अनुमान लगाया है, जिसकी वजह से इस सप्ताह हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर में बारिश हो सकती है।