Breaking News

रूस में गैस प्लांट में भीषण आग, 6 चीनी नागरिकों समेत 7 की मौत... 9 अब भी लापता     |   अमेरिका जाने वालों को बड़ा झटका, वीजा अपॉइंटमेंट पर रोक     |   दिल्ली: रेस क्लब को नहीं मिली राहत, कोर्ट ने याचिका ठुकराई, 15 दिन में करना होगा खाली     |   कर्नाटक में सियासी हलचल तेज, नागेंद्र ने CM को दिया इस्तीफे का ऑफर     |   20 बागी TMC सांसदों को लोकसभा सचिवालय का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब     |  

Himachal: बेमौसम बारिश और बर्फबारी से अप्रैल के महीने में ठंडक, फसलों को भारी नुकसान

Himachal: हिमाचल प्रदेश में अचानक हुई बारिश और बर्फबारी से मौसम का मिजाज बदल गया है। राज्य के कई हिस्सों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है, जबकि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है। इस बदलाव से तापमान काफी कम हो गया है। अप्रैल के महीने में ठंड का मौसम फिर से लौट आया है।

इस बेमौसम बारिश और बर्फबारी से दिहाड़ी मजदूरों को परेशानी हो रही है। किसानों की खड़ी फसल भी बर्बाद हो गई है। इसी बीच, मौसम विभाग ने राज्य के कई मध्य पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की चेतावनी दी है।

हालांकि, मौसम विभाग का कहना है कि मौसम संबंधी गतिविधियां बुधवार रात से कमजोर पड़ सकती है और नौ अप्रैल को कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग की माने तो 10 अप्रैल के बाद बारिश और बर्फबारी कम होने की संभावना है।