Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

पुडुचेरी सरकार की अनोखी पहल, गर्मी से वाहन चालकों को राहत

भीषण गर्मी को देखते हुए पुडुचेरी लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने ट्रैफिक सिग्नलों के पास ग्रीन कलर के शेड्स लगाए हैं, ताकि इस चिलचिलाती धूप में सिग्नल पर इंतजार कर रहे वाहन चालकों को आराम मिल सके।

पुडुचेरी के अन्ना स्क्वायर, कामराज स्क्वायर, इंदिरा गांधी स्क्वायर, राजीव गांधी स्क्वायर और अजंता स्क्वायर में ट्रैफिक सिग्नलों पर इन ग्रीन शेड्स को लगाया गया है।