मुंबई में एसोसिएशन ऑफ होटल्स एंड रेस्टोरेंट्स ने वोटिंग को बढ़ावा देने के लिए उन लोगों को छूट देने का फैसला किया है जो आज वोट देंगे।
उंगली पर अमिट स्याही और वोटर आई कार्ड दिखाने पर लोगों को शहर के रेस्टोरेंट्स और होटलों में खाने पर 10 से 20 फीसदी की छूट मिलेगी।
एएचएआर के पूरे महाराष्ट्र में आठ हजार से ज्यादा होटल और रेस्टोरेंट्स हैं, जिनमें से एक हजार से ज्याद मुंबई में हैं। इस स्कीम का मकसद वोटिंग की संख्या बढ़ाना है। देश भर में तेज गर्मी की वजह से अभी तक कम वोटिंग प्रतिशत दर्ज किया गया है। मुंबई के लोग इस पहल से खुश नजर आ रहे हैं।
मुंबई की सभी सीट समेत महाराष्ट्र की 13 लोकसभा सीट पर चुनाव के पांचवें दौर में आज वोट डाले जाएंगे।