Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को परोसा खाना

केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने अंगुल जिले के छेंदीपाड़ा में एक पार्टी बैठक के बाद पार्टी नेताओं और समर्थकों को खाना परोसा। इससे पहले दिन में प्रधान ने बीजेपी छेंदीपाड़ा विधानसभा उम्मीदवार अगस्ती बेहरा के साथ संबलपुर निर्वाचन क्षेत्र के तहत छेंदीपाड़ा में एक रोड शो किया। धर्मेंद्र प्रधान, संबलपुर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं और उनका मुकाबला बीजेडी के संगठन सचिव प्रणब प्रकाश दास से है। संबलपुर में लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में 25 मई को मतदान होगा।